देवासदेशमध्य प्रदेश
देवास में करणी सेना महिला विंग को मिला सशक्त नेतृत्व – रेखा बैंस बनीं जिला अध्यक्ष

देवास। श्री राजपूत करणी सेना ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महिला विंग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष विशाल सिंह रघुवंशी द्वारा श्रीमती रेखा खुमान सिंह बैंस को देवास जिले की महिला विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती बैंस ने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के साथ महिला शक्ति के जागरण एवं सामाजिक उत्थान को आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।