देवासदेशमध्य प्रदेशराजनीति
कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बने मनीष चौधरी, शुभकामनाओं का लगा तांता

देवास। कांग्रेस पार्टी ने जिले में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से मनीष चौधरी को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। चौधरी के नियुक्त होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मनीष चौधरी को कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार बधाई एवं शुभकामनाएँ मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
मनीष चौधरी ने जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।