देवासधर्ममध्य प्रदेशसोनकच्छ
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधे रक्षासूत्र।


oplus_0
सोनकच्छ। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा प्रखंड सोनकच्छ के थाना में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनों ने थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत एवं अन्य पुलिस कर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारी। इसके बाद रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। साथ ही रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका बबीता कौशल प्रखंड संयोजिका नंदनी यादव काजल, रिया ,माही, हर्षिता एवं अन्य सभी बहनों एवं बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख ओमप्रकाश (बिग-बी) मंसूरिया पिंटू जाधव प्रखंड सह संयोजक शेखर शर्मा प्रखंड अध्यक्ष मोहित मंसूरिया नगर सुरक्षा प्रमुख एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।