देवासदेशमध्य प्रदेशसोनकच्छ

ग्राम काकड़दा में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन हुआ।

नेवरी फाटा क्षेत्र के ग्राम काकड़दा में विकसीत कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक पहुंचे 29 मई से 12 जून तक संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आज संवाद दल ग्राम कांकड़दा पंहुचा I जँहा कृषि वैज्ञानिक श्री महेंद्र सिंह ने आगामी खरीफ सीजन में होने वाली कृषि यथा सोयाबीन, मक्का आदि की सस्य पद्धति पर विस्तृत चर्चा कर कृषकों की जिज्ञाओ का समाधान किया I तत्पश्यात् मृदा वैज्ञानिक श्री धीरज जी ने मृदा स्वास्थ्य पर चर्चा कर मृदा स्वास्थ्य परीक्षण पर जानकारी दी I

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों जैसे कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा द्वारा अपने विभागों की योजनाओ से ग्रामीणों से अवगत कराया गया I अंत में सरपंच श्री सुमेर सिंह नागर व कृषकों द्वारा प्रश्न व पूरक प्रश्न पूछे गए एवं संवाद दल द्वारा इनका समाधान किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए कार्यक्रम में पधारे सभी अधिकारी गण गण एवं सभी किसानों का आभार सरपंच सुमेर सिंह नागर द्वारा व्यक्त किया

शैलेन्द्र पटेल संवाददाता

ट्रुथ24 हर पल हकीकत, सच को सच कहने। की हिम्मत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!