देवासमध्य प्रदेशसोनकच्छ

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में  प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम हुआ।

विधायक डॉक्टर राजेश सोनकर ने करवाया प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में  प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम हुआ।

सोनकच्छ । सोनकच्छ विधानसभा में “प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम”  विधायक डॉक्टर राजेश सोनकर ने  आयोजित किया। इस  कार्यक्रम में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव , विधायक डॉक्टर राजेश सोनकर एवं सोनकच्छ विधानसभा के प्रबुद्धजन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत विजन 2047 एवं इंदौर उज्जैन मेट्रोपोलिटन रीजन पर प्रबुद्धजन के सुझाव माँगे ।प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार रखे, और सोनकच्छ से भारत के समग्र विकास में योगदान देने के संकल्प को दोहराया।

वर्ष 2047 को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा स्तर पर  विजन डॉक्युमेंट तैयार होंगे। यह विजन डॉक्युमेंट तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी,नागरिकों के सुझाव लेने के लिए जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इन जनसंवाद कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस कड़ी का पहला जनसंवाद कार्यक्रम पुष्पगिरी पर सम्पन्न हुआ। जिसमें पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने प्रबुद्धजन को वन नेशन वन इलेक्शन की अवधारणा के बारे मे बताया।

विधायक डॉक्टर राजेश सोनकर ने प्रबुद्ध जन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश 2047 विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुई नागरिकों की आकांक्षाओं, विचारों और प्राथमिकताओं को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जाएगा। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक अपना देश विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी रूप से शामिल हो। प्रधानमंत्री जी के इस सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोनकच्छ भी इस विकास यात्रा में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनकच्छ विकसित होगा तो प्रदेश विकसित होगा। प्रदेश विकसित होगा तो देश भी विकसित बनेगा। हम सोनकच्छ को तेजी से विकसित करेंगे।इस विकास यात्रा में सभी प्रबुद्धजनों का सहयोग और सुझाव आमंत्रित है। कार्यक्रम में सोनकच्छ के विभिन्न प्रबुद्धजनों अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रमों के माध्यम से फीडबैक संकलित कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

जिसके बाद एक चुनाव की महत्वपूर्ण अवधारणा पर एक ज्ञानवर्धक चर्चा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने के लाभों और चुनौतियों पर प्रकाश डालना था। महापौर भार्गव ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में वर्तमान चुनाव व्यय, जो लगभग ₹6.5 लाख करोड़ प्रतिवर्ष है, देश के शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा बजट के आधे के बराबर है। एक साथ चुनाव कराने से देश के संसाधनों की एक महत्वपूर्ण राशि बच सकती है, जिसे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे आवश्यक क्षेत्रों की ओर पुनर्निर्देशित किया जा सकता है, जिससे अंततः राष्ट्रीय विकास को लाभ होगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विस्तार से बताया कि कैसे एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर सकती है, जिससे प्रशासनिक और वित्तीय बोझ कम हो सकता है। भारत में बार-बार होने वाले चुनाव देश के रसद संचालन, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक मशीनरी पर भारी दबाव डालते हैं। यह व्यवधान अक्सर आदर्श आचार संहिता के कारण नीति-निर्माण और विकास गतिविधियों में बाधा डालता है। हर पांच साल में एक बार चुनाव कराने से न केवल संसाधनों की बचत होगी बल्कि तेज और अधिक प्रभावी शासन भी संभव होगा। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत में 1952 से 1967 तक एक साथ चुनाव कराए गए, जो इस पहल की व्यवहार्यता को दर्शाता है।

विधायक डॉक्टर राजेश सोनकर द्वारा एक साल में किए गए विकास कार्यों को विस्तृत रूप से आकाश जैन ने बताया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र मेहता, रजत पाल सिंह राजपूत ने किया एवं आभार प्रदर्शन भूपेन्द्र कुमार गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह पिलवानी, सुखदेव सिंह लालखेड़ी, राकेश चौधरी,मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, सचेंद्र सिंह बघेल,पीपलरांवा नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा, समाज सेवी सत्यनारायण लाठी, आशा भावसार, ललिता मेहता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

 

कैलाश चन्द्र जोशी वरिष्ठ संवाददाता

ट्रुथ 24 का सच्चा सिपाही हु, सच को सच कहने की ताकत। मै अदना सा कलमकार हूँ घायल मन की आशा का मुझको कोई ज्ञान नहीं है छंदों की परिभाषा का जो यथार्थ में दीख रहा है मैं उसको लिख देता हूँ कोई पीड़ित चीख रहा है मैं उसको लिख देता हूँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!