https://truth24.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेशशाजापुर
Trending

भाजपा कार्यालय पर  मत्था टेक ग्रहण किया जिलाध्यक्ष का पदभार

भारतीय जनता पार्टी शाजापुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पांडे का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

भाजपा कार्यालय पर  मत्था टेक ग्रहण किया जिलाध्यक्ष का पदभार

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पांडे का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन

 

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी शाजापुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पांडे का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोपहर जब जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष की उत्सव यात्रा जिला कार्यालय पहुंची तो जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की भव्य आगवानी की तथा पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। 

सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं तथा अंग वस्त्रों के साथ अभिनंदन किया तथा उनको शुभकामनाएं दीं। मंच पर उपस्थित समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने अपने आशीर्वचनों में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी तथा उनके आगामी उत्तम कार्यकाल के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष को हर तरह के सहयोग के लिए उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया। 

अपने प्रथम जिलाध्यक्षीय उद्बोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पांडे ने अपने भावुक अंदाज में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया तथा कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह के लिये उनको नमन किया। अपने वक्तव्य में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही मैं स्वयं स्तब्ध था एवं एक क्षण के लिए विश्वास ही नहीं हुआ यह सत्य है। जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो कार्यों का मूल्यांकन कर कार्यकर्ता को सम्मान देती है।  विभिन्न संगठनिक दायित्वों के माध्यम से ही मुझे कार्यानुभव मिला तथा जिला महामंत्री के रूप में जिला स्तर पर मेरी पहचान बनी, मैंने संगठन के दिये समस्त दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने का प्रयास किया। मेरे कार्यों से पार्टी का संगठन संतुष्ट रहा होगा तभी पार्टी ने मुझे आज जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जो भी दायित्व हमें संगठन दे उसका निर्वाह निष्ठा से किया जाय‌ तो पार्टी उसका अवलोकन भी करती है तथा उसका प्रतिफल भी प्राप्त होंगे। जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि आप सभी वरिष्ठों तथा समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग तथा दिशानिर्देश पर ही ये संगठन काम करेगा तथा आपके आशानुरूप ही जिले का संगठन प्रदेश में अपनी छवि उत्कृष्ट बनाने में सफल होगा। हमारे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का सम्मान होगा तथा कार्य के‌ आधार पर उनको आगे आने का अवसर अवश्य प्राप्त होगा। हम‌ संगठन की गतिविधियों को बूथ‌ स्तर‌ तक ले जायेंगे तथा जिले के‌ समस्त बूथों को हम सशक्त बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे ।

जिला कार्यालय के सभागार में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबाराम कराड़ा, पूर्व विधायक विजेंदरसिंह सिसोदिया, जसवंत सिंह हाड़ा, बाबूलाल वर्मा, फूलसिंह मेवाडा, सीसीबी पूर्व चेयरमेन शिवनारायण पाटीदार, शाजापुर नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती केटल पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर मंचसिन रहे। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवशी ने किया तथा आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिओम गोठी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!