पुलिस की सतर्कता से भटकी महिला को मिला सुरक्षित ठिकाना
स्थानीय जनसंपर्क का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने महिला के परिवार का पता लगाया

पीपलरावा/देवास पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। रविवार को पीपलरावा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम सूरजना में एक महिला, जो किसी कारणवश अपना रास्ता भटक गई थी, महिला मानसिक रूप से अस्थिर लग रही थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुचना मिली थी की एक महिला अकेली घूम रही है। जानकारी लगते ही डायल 100 ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भरत शर्मा व जयप्रकाश देथलिया तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्थिर लग रही थी और अपनी पहचान व घर का पता स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला से जानकारी जुटाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। स्थानीय जनसंपर्क का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने महिला के परिवार का पता लगाया ओर कुछ ही घंटों में महिला को उसके परिवार से मिलवाया गया। महिला का नाम कैलाश बाई पति रामचंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी खुटखेड़ा है। परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम पुलिस की इस मदद के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं। अगर उनकी सूझबूझ और तत्परता न होती, तो पता नहीं क्या होता।”पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल महिला और उसके परिवार को राहत दी, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ाया।