देवासमध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री गुप्ता एवं एसपी श्री गेहलोद ने जिलावासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

देवास 30 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद ने जिलावासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री गहलोद ने बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व जिले के सभी
नागरिकों के लिए मंगलमय हो। दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन को तरक्की व उन्नति के प्रकाश से आलोकित करता रहे। उन्होंने दीपोत्सव पर जिलावासियों को अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।