राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बावई मंडल का पथ संचलन मंगलवार को निकाला गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बावई मंडल का पथ संचलन मंगलवार को निकाला गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष व विजयादशमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को बावई मंडल का पथ संचलन निकाला गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए ग्राम बावई में पथ संचलन निकाला जिसका जगह जगह स्वागत किया गया।



स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल बावई के ग्राउंड में हुआ। अतिथियों ने भारत माता ,संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार तथा द्वितीय सरसंघचालक सदाशिवराव गोवलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनकच्छ खंड संघचालक श्री सतीशचंद तिवारी ने की।मुख्य वक्ता श्री देवांग जी नागर जिला सह व्यवस्था प्रमुख थे। देवांग जी नागर ने संबोधित करते हुए संघ की 100 वर्षों की यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। तब से यह संगठन अनुशासन, स्वदेशी,सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक अनुशासन जैसे मूल्यों पर कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संघ को कई संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन सेवा और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित यह संगठन कभी रुका नहीं। उन्होंने पंच परिवर्तन को जीवन में उतारने और संघ के शताब्दी वर्ष में समय दान करने का आह्वान किया।संबोधन के बाद घोषवादन के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए पथ संचलन प्रारंभ किया।यह संचलन शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर ग्राम बावई के मुख्य मार्गो से होकर माता मंदिर के चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन का मार्ग में ग्राम वासियों, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संचलन मार्ग में पुलिस स्टाफ एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।