विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत खरेली में संगोष्ठी
अनेक किसान हुए सम्मिलित

मक्सी ट्रुथ 24
टोंक खुर्द तहसील अंतर्गत ग्राम खरेली मे कृषक संगोष्ठी का अयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. के एस भार्गव द्वारा सोयाबीन की उन्नत तकनीक किस्मों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डॉ राजेश्वर सनोदिया केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल द्वारा पराली प्रबंधन और सुपर सीडर और एक्स्ट्रा रिपर की जानकारी दी गई। प्रगतिशील कृषक सिद्धनाथ केलोदीया ने अपने नरवाई प्रबंध के सम्बंध में अपने अनुभव बताए और इन्होंने अपने खेत की नरवाई नही जलाई मथुरालाल सोलंकी परियोजना संचालन आत्मा और विलास पाटिल सहायक संचालन कृषि, नरेंद्र मालवीय पीएमएफबीवाई, शोभाराम चौहन कृषि विस्तार आधिकारी, सुनिल कुमार इवने बीटीएम द्वारा प्राकृतिक खेती, मिट्टी परीक्षण, पीएमएफबीबी योजना व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही गांव के प्रगतिशील कृषक मोहन पटेल, विष्णु प्रसाद सोनानिया, सोहन सिंह ठाकुर, बाबुलाल केलोदिया डा ओमेंद्र सिंह सोलंकी आदि उपस्थिति रहे