गन्धर्वपुरी के किसानो की नींद हराम केबल चोर फिर नही आ रहे बाज

गन्धर्वपुरी के किसानो की नींद हराम केबल चोर फिर नही आ रहे बाज
गन्धर्वपुरी।गन्धर्वपुरी गांव में देर रात चोरी की घटना का मामला सामने आया है। गन्धर्वपुरी गांव से किसानों की 8 – 10 से अधिक मोटरों से केवल चोरी हुई है। कीमत हजारो में बताई गई हैं। मोटर केबल चोरों ने किसानों की नींद हराम कर दी है। चोर निवाला उपलब्ध कराने वाले किसानों के खेतों में ही डाका डालने लगे हैं। यहां के किसानों की खेती निजी बोरिंग व कुओं पर निर्भर हैं। किसान निजी बोरिंग करा मोटर पंप से खेत की सिंचाई करते हैं। लेकिन चोर मोटर पंप से केबल की चोरी कर खेती को चौपट करने में लगे हैं। इससे किसान मायूस हैं। किसान खेत में स्थायी रूप से मोटर पंप लगाने से हिचक रहे हैं। किसान उमेश शर्मा तेजकरण विश्वकर्मा जाकिर मन्सुरी लाला पटेल बन्टी विश्वकर्मा सुमित शर्मा ने बताया कि गन्धर्वपुरी में 8 – 10 से अधिक मोटर की केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई है। सभी के कुओं पर पशुओं व फसल के लिए मोटर डली है। एक किलोमीटर के क्षेत्र में चोरों द्वारा चोरी की वारदात की है। ग्रामीणों मे दशहत का माहोल है ग्रामीण ने कहा की सभी किसान साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवायेंगे