पंडित धर्मेन्द्र मिश्रा अ.भा. कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

देवास। श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज देवास के पं. धर्मेन्द्र मिश्रा अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा कानपुर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये। कटनी में महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में 21 राज्यों से 65 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा समाज को संगठित करने के लिए अपने सुझाव केन्द्रीय बैठक में प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अजय शुक्ला मुम्बई, कार्यवाह अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल रायपुर, राष्ट्रीय महामंत्री पं. महेश मिश्रा कानपुर, कमल किशोर तिवारी सिलिगुडी एवं पं. शिव सहाय मिश्र केन्द्रीय अध्यक्ष की सहमती से पं. धर्मेन्द्र मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आप विगत पांच छः वर्षो से समाज को संगठित करने में जुटे थे आप पूर्व राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।पं. मिश्रा की नियुक्ति पर समाज के पं. मयंक शुुक्ल, पं. चंद्रकांत दीक्षित, पं. रितेश त्रिपाठी, पं. संजय शुक्ल, पं. शरद शुक्ल, पं. टिंकु शुक्ल, पं. संजय दुबेे, पं. अनिल मिश्रा, पं. किशोर दुबे, पं. अमर अवस्थी, पं. चेतन अवस्थी, पं. दिलीप मिश्रा, पं. रवि शुक्ल, शैलेष शुक्ल, महेश मिश्रा, पं. आर.पी.मिश्रा, पं. रामकृष्ण मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा, अरविंद तिवारी, खेमाशंकर तिवारी, यशवंत तिवारी, पं. संजय तिवारी ने बधााई दी।