कौटिल्य एज्यूकेशन में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार
खुली आंखों से देखें सपने, साकार करने में जुट जाएं:

खुली आंखों से देखें सपने, साकार करने में जुट जाएं:
– कौटिल्य एज्यूकेशन में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार
शाजापुर। केरियर केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि खेलों में भी होता है। आज हमारे सामने कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पढ़ाई में इतने अच्छे नहीं थे, लेकिन आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इसलिए आप यदि पढ़ाई में अच्छे हैं तो उसमें जी जान लगा दें और खेल में अच्छे हैं तो अपना नाम आसमान तक पहुंचा दें। आप भी सपने खुली आंखों से देखें और उन्हें साकार करने में जुट जाएं। कौटिल्य एज्यूकेशन में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यही वो समय है जब हमंे अपनी राह तय करना है। इसके बाद गया समय कभी लौटकर नहीं आता। इसलिए अभी से लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत से जुट जाएं। विशेष अतिथि महेंद्र आचार्य ने कहा कि मैदान में खिलाड़ी तो कई उतरते हैं, लेकिन वही खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं जो खेल भावना के साथ खेलते हैं। आप लोग भी खेल भावना के साथ मैदान में उतरें और जीत हासिल कर अपने विद्यालय व परिजनों को गौरवान्वित करें। कार्यक्रम को विद्यालय संचालक ब्रजेश यादव, संचालिका शशि यादव, प्राचार्य नरेंद्रसिंह डोडिया ने भी संबोधित करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम भूमिका, परि जैन, आश्रति, दव्यंती पाटीदार ने किया।
खेल मैदान पर दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार
विद्यालय के विशाल खेल मैदान में पिछले एक सप्ताह से क्रिकेट, खो-खो, 100, 200, 400 मीटर रिले रेस, रस्साकशी, कबड्डी सहित अन्य खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिनके शनिवार को फायनल मुकाबले खेले गए। जिसमें बच्चों ने ट्रॉफी के लिए जी-जान से मेहनत की। अंत में जीत हासिल करने वाली टीम को संचालक व अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व अतिथियों की उपस्थिति में विधि-विधान से खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।