माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम,राज्य कर्मचारी संघ ने देवास पधारे उप मुख्यमंत्री श्री देवडा को दिया ज्ञापन

माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम,राज्य कर्मचारी संघ ने देवास पधारे उप मुख्यमंत्री श्री देवडा को दिया ज्ञापन
देवास।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिला मुख्यालय पर कर्मचारी हितों की आवाज बुलंद करते हुवे देवास जिले के कर्मचारीयो द्वारा मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री श्री सहज सरकार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री माननीय श्री जगदीश देवड़ा को 76 वे गणतंत्र दिवस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुवे नेशनल पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना प्रदेश भर के अधिकारी कर्मचारियों के लिए पुनः प्रारंभ करने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया,ज्ञापन का वाचन प्रदेश मंत्री सहज सरकार ने किया,कर्मचारी हितार्थ निर्णय लिए जाने हेतु ज्ञापन को संज्ञान में लिए जाकर योग्य कार्यवाही का आश्वासन के साथ उप मुख्यमंत्री महोदय श्री देवडा जी ने कहा कि प्रदेश को खुशहाली की ओर ले जाने में प्रदेश के अधिकारी,कर्मचारियों का योगदान अमूल्य है प्रदेश सरकार अधिकारी कर्मचारियों के हितार्थ सदैव संकल्पित है,सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्य पद के दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करते जाए उनके हित रक्षण का जिम्मा प्रदेश सरकार का है,इस दौरान देवास कर्मचारी जगत से जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती वर्षा सिंह नेगी,सह संयोजक रविंद्र पाल सिंह तंवर,जिला अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली संघ जितेंद्र सिंह ठाकुर, बीआरसी देवास किशोर वर्मा, एपीसी विकास महाजन,मुकेश निगम,ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती प्रीति वर्मा,निसार खान,राजकुमार पटेल,नरेंद्र नरवरिया,संजय कारपेंटर, दिनेश परमार,सहित सैकड़ों नवीन पेंशन पीढ़ित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे,देवास जिले के अधिकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय का पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया अंत में आभार रविन्द्र पाल सिंह तंवर ने माना।