जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया
नगर निगम, गौशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ

देवास 02 नवंबर 2024/ जिले की पाँचो विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं में गोवर्धन पूजा एवं गौपूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम देवास की शंकरगढ़ स्थित नगर निगम गौशाला में आयोजित किया गया। विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ गोवर्धन पूजा से किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि / नगर निगम देवास के अधिकारी कर्मचारी / पशुपालन विभाग देवास के अधिकारी कर्मचारीगण तथा जन सामान्य /समाज सेवी उपस्थित थे। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शहर की घुंघरू संस्था के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा गौ सेवा के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट सेवा करने वाले गौ सेवकों का सम्मान किया गया। गौशाला में गौपूजन कर उपस्थित जन सामान्य द्वारा गायों को घास खिलाया गया। शंकरगढ़ गौशाला का संचालन करने वाली अभिरंग संस्था के संरक्षक श्री आनंद कोठारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संचालक बसंत वर्मा एवं उपसंचालक पशुपालन विभाग डॉ सी एस चौहान द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
विधानसभा क्षेत्र खातेगांव में विधायक, आशीष शर्मा द्वारा दयोदय पशु सेवा केंद्र गौशाला बहीरावद में गोवर्धन पूजन किया गया। बागली विधायक, मुरली भवरा द्वारा जटाशंकर गौशाला में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम किया गया। सोनकच्छ विधायक, राजेश सोनकर द्वारा ओढ़नी गौशाला में पूर्व में गौ पूजन कार्यक्रम किया गया तथा विधायक हाटपीपल्या, मनोज चौधरी द्वारा दयोदय गौशाला हाटपीपल्या में गोवर्धन पूजन किया गया।