गौ-पूजन कर विधायक सोनकर ने मनाई दीपावली।

गौ-पूजन कर विधायक सोनकर ने मनाई दीपावली,
सोनकच्छ।देशभर में पांच दिवसीय दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।वहीं मध्य प्रदेश में भी जगह-जगह दीपावली के अवसर पर गौ – पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसी क्रम में सोनकच्छ विधायक डॉक्टर राजेश सोनकर भी श्री गोपाल गो शाला ओड़नी द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर गो माता की पूजा एवं सेवा के पूण्य कार्य में शामिल हुए। विधायक सोनकर ने भगवान कृष्ण के चित्र के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की एवं उन्हें गौ ग्रास खिलाया।

इस अवसर पर विधायक सोनकर ने श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष एवं सचिव एवं सदस्यों का सम्मान भी किया।
गौशाला के पदाधिकारियों ने विधायक सोनकर को गौशाला के लिए पानी एवं पहुंच मार्ग सहित अन्य मांगों का मांगा पत्र सौंपा जिस पर विधायक सोनकर ने सभी मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वाशन दिया।

विधायक सोनकर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय हमारे हिंदू धर्म में एक पवित्र और महत्वपूर्ण मानी जाती है। गाय को हमारे धर्म में माता के समान माना जाता है, और इसकी पूजा करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गाय हमें दूध और पोषण देती है।गाय का दूध हमारे लिए पवित्र माना जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें गाय की सेवा के साथ साथ रक्षा भी करना चाहिए।
इस अवसर पर पृथ्वीराज सिंह रजापुर दरबार , बहादुर सिंह पिलवानी , बल बहादुर सिंह छायन मेना , सुखदेब सिंह लाला खेडी, गौतम सिंह राजपूत मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोडरिया , आकाश जैन,बावई सरपंच प्रतिनिधी राधेश्याम रैकवाल, पुर्व सरपंच दरबार सिंह ओढ़नी, पप्पी यादव, अनिल नामदेव आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे
l