देवासधर्ममध्य प्रदेश

अध्यात्म मंडल ने शरदोत्सव मनाया।

अध्यात्म मंडल ने शरदोत्सव मनाया।

सोनकच्छ में अध्यात्म मंडल गीता भवन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गीता भवन में शरदोत्सव मनाया गया। सर्व प्रथम अतिथियों में गीता भवन के प्रबंधक ट्रस्टी अजय सिंह बघेल, डॉ धर्मेन्द्र नागर, सुरेश भूतड़ा, सोभाग सिंह ठाकुर, लक्ष्मी नारायण जाट, विजयालक्ष्मी जोशी आदि ने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का पूजन, माल्यार्पण कर शरदोत्सव का शुभारंभ किया।

अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत मोहन सिंह बघेल, राधेश्याम गजेश्वर, सतीश चंद्र तिवारी, सतीश गुप्ता, रणछोड़ लाल जाजू, तरूण सोखिया आदि ने किया। शब्दों से स्वागत एवं आय व्यय का ब्यौरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार भावसार ने दिया। सुप्रसिद्ध भजन गायक ओम प्रकाश पाटीदार एवं मंडली ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। देर रात तक श्रोताओं ने भजनों का आनंद लिया। अध्यात्म मंडल के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जाट, केशव राठोर, कैलाश चंद्र दरक एवं लक्ष्मी नारायण शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम एवं प्रश्नमंच का संचालन अध्यात्म मंडल सचिव अशोक कुमार दुबे ने किया। प्रश्न मंच के प्रायोजक ओमप्रकाश परमार परिवार चौबारा वाले, गायत्री परिवार एवं सौभाग सिंह ठाकुर थें। आभार अध्यात्म मंडल के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने माना। कार्यक्रम में अध्यात्म मंडल के सदस्य गण, माता बहने एवं बच्चे उपस्थित थे।

कैलाश चन्द्र जोशी वरिष्ठ संवाददाता

ट्रुथ 24 का सच्चा सिपाही हु, सच को सच कहने की ताकत। मै अदना सा कलमकार हूँ घायल मन की आशा का मुझको कोई ज्ञान नहीं है छंदों की परिभाषा का जो यथार्थ में दीख रहा है मैं उसको लिख देता हूँ कोई पीड़ित चीख रहा है मैं उसको लिख देता हूँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!