पर्यावरण बचाने के संदेश को लेकर 2 किमी नदी में की तैराकी। 67 वर्ष से 8 वर्ष के पुरुष व 13 साल की बालिका ने लिया हिस्सा।

पर्यावरण बचाने के संदेश को लेकर 2 किमी नदी में की तैराकी।
67 वर्ष से 8 वर्ष के पुरुष व 13 साल की बालिका ने लिया हिस्सा।
सोनकच्छ – प्रत्येक दिन सुबह कालीसिन्ध नदी में तैरने आने वाले नगर के वरिष्ट व युवाओं ने पर्यावरण को बचाने व नदी को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को मैत्री तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन में तैराक करीब 2 किमी तक तैरकर श्री कोटेश्वर धाम के घाट से सोनकच्छ के श्री पिपलेश्वर घाट पहुचे। तैराक दोपहर करीब 3:15 पर कोटेश्वर धाम से तैरने की शुरुवात की लगभग 2 किमी तक पानी मे तैरते हुए हुए 6:05 तक श्री पिपलेश्वर घाट पर पहुँचे।
तैराकों का पिपलेश्वर घाट पर अखिलेश अग्रवाल, हेमंत पटेल, अमरीश शर्मा, गोपाल सोखिया, रवि भावसार, सुरेशचंद्र मूंदड़ा, जितेन्द्र राजपूत ने आतिशबाजी एवं स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। पर्यावरण बचाओ यात्रा में प्रथम रोहित विश्वकर्मा 28 वर्ष, द्वितीय प्रकाश मंडोवरा 36 वर्ष, तृतीय हर्ष परमार 26 वर्ष रहे।
67 वर्ष से लेकर 8 साल तक के लोगो ने किया हिस्सा
–
पर्यावरण का संदेश देते हुए कुल 28 लोगो ने इस यात्रा में हिस्सा लिया , युवाओं सहित 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोकेंद्र गुप्ता 67 वर्ष, सुनील दरक 51 वर्ष, दुर्गेश जाजू 51 वर्ष, ईश्वर जाधव 55 वर्ष ने भी 2 किमी तैरकर यात्रा पूरी की। इसी के साथ ही 13 वर्षीय बालिका शब्दिता सेठी, 8 वर्षीय युवान अग्रवाल ने वरिष्ठजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा को पूरा किया। करीब 26 लोगो ने यात्रा को पूरा किया, इसमे हर उम्र के लोगो ने हिस्सा लिया। नगर में नदी बचाओ और पर्यवारण बचाओ संदेश को लेकर इस आयोजन के लिए सभी तैराकों को बधाई दी।
संदेश – वर्षभर हमे दैनिक उयोग के लिए जल देने वाली माँ कालीसिन्ध नदी में गंदगी ना फैलाए, स्वछता बनाए रखे, मछली के जाल इत्यादि का उपयोग घाट के आसपास ना करे।